गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। सुदूरवर्ती पीरटांड़ प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खुखरा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित डिग्री कॉलेज का भवन करीब तीन वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक यहां शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हो सका है। भवन तैयार होने के बावजूद पढ़ाई शुरू नहीं होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में निराशा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि खर्च होने के बाद भी कॉलेज का लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। खुखरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंटरमीडिएट के बाद स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें गिरिडीह, धनबाद समेत अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक ...