Gridih News: तीन मंजिला भव्य दुर्गा मंदिर बना आकर्षण का केंद्र
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र के उपनगरी घोड़थंभा में शारदीय दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। नवरात्र शुरू होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरे बाजार में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। घोड़थंभा स्थित नवनिर्मित तीन मंजिला भव्य दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। वहीं, मुख्य मार्ग पर बनाया गया भव्य तोरण द्वार दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.