गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा गांव की एक महिला ने अपने पति और सास पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देने, दहेज के लिए दबाव बनाने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता 30 वर्षीय निधि कुमारी ने गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर खुद और अपनी तीन बेटियों की सुरक्षा तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि जमुआ थाना प्रभारी एवं गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई है। आवेदन में निधि कुमारी ने बताया कि वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी उमेश राय के साथ हुई थी। शुरुआती कुछ वर्षों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन तीन बेटियों के जन्म के बाद पति का व्यवहार कथित तौर पर बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद पति द्वारा द...