Gridih News: तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं गुरुवार को जमुआ प्रखंड क्षेत्र में 60.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश और हवा के कारण कई जगहों पर धान की पकी फसल खेतों में गिर गई है। इससे धान की कटाई और उपज प्रभावित होने की आशंका है। वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी बारिश से नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताते चलें कि गुरुवार दोपहर जमुआ प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हवा भी चली। इससे खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में धान के पौधे जमीन पर गिर गए हैं। किसानों को आशंका है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खेतों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.