Gridih News: तीन दिनों से झमाझम बारिश के कारण मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण जहां लोगों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ा है, वहीं सबसे अधिक परेशानी दैनिक मजदूरों को उठानी पड़ रही है। बारिश के कारण निर्माण कार्य, ढुलाई, भवन निर्माण, दुकानों एवं अन्य छोटे-मोटे कामों पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे रोज कमाने और रोज खाने वाले मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। बतला दें कि पीरटांड़ प्रखण्ड के अलावा मधुबन के आसपास गांव के हजारों की संख्या में मजदूर विभिन्न प्रकार के दैनिक मजदूरी पर आश्रित हैं। स्थानीय मजदूरों के साथ-साथ आसपास के गांवों से प्रतिदिन काम की तलाश में मजदूर मधुबन पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में सुबह से ही मजदूर मधुबन स्थित निर्धारित स्थानों पर काम मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.