Gridih News: तिसरी से घंघरीकुरा तक सड़क मरम्मत के लिए निकाली पदयात्रा
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिसरी से घंघरीकुरा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा तिसरी प्रखंड के घंघरीकुरा गांव से निकाली गई, जो जुलूस की शक्ल में किशुटांड़, लक्ष्मीपुर,पूरनाडीह आदि होते हुए भंडारी पंचायत भवन पहुंचा। जहां पर पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा में शामिल माले नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में लाल झंडा लेकर झारखंड सरकार शर्म करो, सांसद अन्नपूर्णा देवी शर्म करो, विधायक बाबूलाल मरांडी शर्म करो, सांसद और विधायक की मनमानी नहीं चलेगी, तिसरी से घंघरीकुरा तक सड़क निर्माण कार्य अविलम्ब करवाना होगा, सांसद और विधायक इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करो आदि गगनभेदी नारा लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.