Gridih News: तिसरी व गावां में नहीं थम रहा है माइका का अवैध खनन और तस्करी
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी और गावां प्रखंड से अवैध माइका की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन दोनों प्रखंडों से बदस्तूर माइक की तस्करी की जा रही है और वन विभाग उदासीन बना हुआ है। इसके बावजूद वन विभाग किस लोभ में फंस कर माइका के अवैध उत्खनन और इसकी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है ये समझ से परे है। हालांकि, जब भी मीडिया में माइका के अवैध उत्खनन और इसकी तस्करी की खबर आती है। तब-तब वन विभाग किसी माइका लोड पिकअप गाड़ी पकड़ कर आई-वाश करता है। इधर, अवैध माइका के कारोबारियों से पता चला है कि सेटिंग के तहत माइका का अवैध कारोबार चल रहा है। यही कारण है कि तिसरी के घंघरीकुरा और इससे सटे गांव कुष्माय और अन्य गांवों के बड़े वन भूखण्डों पर माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन से पहाड़ों का सीना चीर कर माइका का अवैध उत्खनन करव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.