Gridih News: तिसरी में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 10वीं के दो छात्रों की मौत
गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के भुराय स्कूल के समीप तिसरी-गावां मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक कक्षा 10 के छात्र थे। मृतकों की पहचान तिसरी प्रखंड के गुमगी राउतडीह निवासी विजय राउत के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस राउत और इसी गांव के स्वर्गीय वीरेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र विवेक यादव के रूप में हुई है। दोनों तिसरी स्थित सेंट मैरीज़ स्कूल के छात्र थे। प्रिंस राउत तिसरी के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत का भतीजा था।
घटना का विवरणजानकारी के अनुसार, प्रिंस और विवेक दोनों दोस्त तिसरी से सामान लेकर बाइक से अपने घर राउतडीह लौट रहे थे। तभी भुराय स्कूल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.