Gridih News: तिसरी में दिवंगत युवाओं के परिजनों से मिलीं अन्नपूर्णा
गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। बाल विकास सह महिला केंद्रीय मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी शनिवार को तिसरी पहुंची। इस दौरान तिसरी के नेचर पार्क के पास पहले से इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं ने अन्नपूर्णा देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरान्त अन्नपूर्णा देवी तिसरी में मृतक विकास सिन्हा के घर जाकर उनके पीड़ित परिवार से मिली और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद अन्नपूर्णा देवी कार्यकर्ताओं के साथ गुमगी पहुंची। जहां पर मृतक प्रिंस राउत और विवेक यादव के घर जाकर उनके शोकाकुल परिवार से मिली और उन्होंने दोनों युवकों की मौत पर शोक जताया। बता दें कि 28 जून को विकास सिन्हा की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। वहीं छात्र प्रिंस राउत और विवेक यादव की 15 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.