Gridih News: तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के तुकतुको गांव अंतर्गत कुम्हराबांध टोला में रविवार को तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका का नाम आरती कुमारी था। वह शिक्षक सह पूर्व पत्रकार हेमंत महतो की बेटी थी। बताया जाता है कि खेलने के क्रम में बच्ची गांव के तालाब के पास चली गई और पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। विगत दिनों हुई बारिश से तालाब में पानी भरा था, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर है। शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शिक्षक सह सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र, बैजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.