Gridih News: तालाब बन गई है बहादुरपुर-विशनपुर सड़क, आवागमन में आफत
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क बहादुरपुर-विशनपुर की हालत बारिश में और बिगड़ गई है। सड़क पर जलजमाव से बदहाली का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है और तालाब में तब्दील हो गई है। बता दें कि मानजोरी पंचायत अंतर्गत यह सड़क बेंगाबाद-देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग को महेशमुंडा रेलवे स्टेशन और जामताड़ा-आसनसोल पथ से जोड़ती है। यह कनेक्टिविटी सड़क होने के कारण यहां सुबह से देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों किनारे सघन आबादी बसी है। बावजूद इसके सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर दो बार मरम्मत कराई, लेकिन सड़क की सूरत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.