गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। तलाक के बहाने करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर हड़पने और धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता नकीना खातून ने डुमरी थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटेया में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकालामामले का विवरण थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार, नकीना का निकाह 27 मई 2023 को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के टंडवा, पोस्ट खरकी निवासी मो. हनीफ अंसारी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आपसी तालमेल नहीं बैठने पर पति ने 25 मई 2026 को उसे तलाक दे दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।आरोपियों का कथन पीड़िता का आरोप है कि तलाक के अगले दिन 26 मई को टंडवा निवासी कुर्रान अंसारी, मो. रहमतुल्लाह, मो. नोमान अंसारी, मो. हात...