Gridih News: तकनीकी खराबी आने से डुमरी में 10 घंटे तक बत्ती गुल
गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: डुमरी। प्रतापपुर पावर सब स्टेशन के मेन ब्रेकर में तकनीकी खराबी आने से बुधवार को डुमरी समेत आसपास के कई प्रखंडों में करीब 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली नहीं रहने से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रतापपुर पावर सब स्टेशन के 33 केवी सर्किट के मेन ब्रेकर के करेंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण सब स्टेशन से संचालित सात 11 केवीए सहित पांच 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली, झरियावासी परेशान बाद में बिजली विभाग के कर्मियों एवं एमआरटी टीम ने संयुक्त रूप से मरम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.