गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर ढिबरा हेठली पुल के पास बुधवार को एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से ठीक पहले एक ऑटो वहां से गुजर चुका था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना बगोदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। मौके पर स्थानीय मुखिया तुलसी महतो भी मौजूद रहे। बताते चलें कि दो दिन पूर्व भी बगोदर-सरिया रोड पर एक बरगद का पेड़ गिर गया था, जिसे जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से हटाया गया था। इस संबंध में उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बगोदर-सरिया रोड किनारे कई पुरा...