गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी चंदली भाया जवारी रोड में ढकनीपहरी पुल के पास सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से वहां बड़े बड़े गढ्ढे उभर आए हैं। जिससे आवागमन करने वाले आम ग्रामीणों व विभिन्न प्रकार के वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में यह दिक्कत काफी बढ़ गई है। संवेदक के द्वारा अधूरे पुल एवं करीब ढाई सौ मीटर दूरी तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया तो व्यवस्था के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने की ग्रामीणों ने धमकी दी है। इस संबन्ध में तोबियस हेंब्रम, प्रभु मरांडी, गुड़ा सोरेन, प्रदीप कुमार, सुमन टुडु, देवी लाल, नारायण तुरी, रामू सोरेन, सुनील सोरेन, छोटेलाल सोरेन, प्रवीण मरांडी, माइकल बेसरा, अहमद अंसारी, जॉन बेसरा, बुधन हांसदा, सिलास हंसदा, रेमिश सोरेन, जैकब हांसदा, तालों मरांडी, मुंशी हेंब...