गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के ग्राम बिजहारा टोला ढकनीपहरी में मांझी परगना सुसार बैसी के सौजन्य से रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसमें आदिवासी समाज के नेता संजय हेंब्रम, लक्ष्मण मुर्मू व रमेश सोरेन की अगुवाई में समाज के लोगों को आदिवासी समाज के उत्थान व विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी उपस्थित थे। पूर्व विधायक हाजरा ने कहा कि आदिवासियों की विकास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन रात प्रयासरत हैं। उनके द्वारा रांची में दो दिवसीय आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों वर्षों से आदिवासी समाज के द्वारा किए गए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन व बलिदान की जानकारियां दी जा रही है। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर पूर...