गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविर आयोजित कर मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची से नामों का मिलान कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और सूची में अपना नाम, क्रमांक सहित अन्य विवरण की जांच की। पुराने मतदाता सूची के आधार पर कई मतदान केंद्रों पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृत, अनुपस्थित तथा दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण कुछ मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Godda News: 91 बूथों पर दूसरे दिन भी जारी रहा मतदाता सूची सुधार शिविर, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। बूथ संख्या 315 में कुल 134 मतदाताओं के...