Gridih News: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय डुमरी के सभागार में सोमवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के पहले दिन लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। शिविर में कुल 96 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 87 आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिया गया। शिविर में प्रधान सहायक नगमा जरीन, सड़क सुरक्षा प्रबंधक वाजिर हसन, ऑपरेटर रामानंद शर्मा, शाकीर भारतीय, सुशांत सिन्हा एवं राजन तिर्की सहित सभी कर्मी पूरी तत्परता के साथ आवेदनों के निष्पादन में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। शिविर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: शिविर में 83 को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस यह भी पढ़ें- Simdega Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.