गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित डोरंडा गांवा मोड़, बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। संयोगवश उस समय हल्की बारिश होने के कारण लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने तत्काल संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर 11 हजार वोल्ट एवं एलटी लाइन के जर्जर तारों को बदलने की मांग की थी, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की ...