Gridih News: डेग फातिहा का हुआ आयोजन
गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के परमाडीह गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर अकीदत के साथ उर्स ए आला हजरत के मौके पर डेग फातिहा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मो.शाकिर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इमाम हाफिज सिकंदर हयात की सदारत में 108 वां उर्स ए आला हजरत अहमद रजा के अवसर पर मिलाद ए पाक का आयोजन हुआ। उलेमा ए कराम ने आला हजरत के जीवन पर तकरीर पेश की। मिलाद ए पाक के उपरांत डेग फातिहा कर देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी गई। मौके पर अंजुमन के सदर मो.याकूब, मालो खान, मो.शाबीर, नौशाद शेख, मो.हारून, मो.नसीम, मो.अशफाक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डेग फातिहा का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.