गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड के यूएमएस आलमपुर उर्दू विद्यालय में बुधवार को डेंगू रोधी जनजागरुकता संदेश रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार ने कहा कि जुलाई माह में बारिश शुरू होने के साथ डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिओम यादव, शिक्षक मो. मकसूद सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...