Gridih News: डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च
गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और एसडीपीओ आबिद खान ने किया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर सीओ शशिभूषण वर्मा, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत दोनों थानों के पुलिस बल के जवान शामिल थे। एसडीएम ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गापूजा को लेकर रेहला में निकला फ्लैग मार्च उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.