Gridih News: डुमरी रेलवे पुल के पास क्षत-विक्षत शव मिला
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। धनबाद-गया रेलखंड पर डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रेल पोल संख्या 320/17 के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि रेलवे पुल के पास झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करीब तीन चार दिन पहले हुई होगी। आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास एक बैग मिला जिसमे कपड़ा और खाना भी था। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.