गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: डुमरी। श्रावणी मेला के अवसर पर डुमरी प्रेस क्लब भवन परिसर में बुधवार शाम निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। डुमरी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम राजेन्द्र गुप्ता, एसडीपीओ आबिद खान, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, प्रमुख उषा देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो आदि ने संयुक्त रूप से किया। यह शिविर लगातार 10 वें वर्ष लगाया जा रहा है। इसमें कांवरियों के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। मौके पर अतिथियों ने कहा कि कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। यह भी पढ़ें- रौनियार वैश्य संघ के निःशुल्क सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ प्रेस क्लब द्वारा की जा रही व्यवस्था सराहनीय है। मौके पर डुमरी ...