Gridih News: डुमरी थाने में शांति समिति की बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को डुमरी थाना में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीपीओ आबिद खान व संचालन थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने किया। बैठक में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, जामतारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि बीएन महतो, आजसू की यशोदा देवी, छक्कन महतो, डेगलाल महतो डुमरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपी मंडल, निर्मल जायसवाल, झामुमो नेता बरकत अली, राजकुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के दर्जनों लोगों से त्योहार शांति के साथ मनाने, डीजे नहीं बजाने, शराब का सेवन नहीं करने एवं अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.