गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। चिन्हित झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा डुमरी इकाई से जुड़े सदस्यों ने बुधवार को एसडीएम को एक मांग पत्र सौंपा।

डुमरी को जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपें गए मांग पत्र में चिन्हित आंदोलनकारियों ने लिखा है कि डुमरी जिला बनने की सारी अर्हताएं पूरी करता है। इसलिए डुमरी को जिला बनाने की प्रक्रिया के दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए। पत्र में लिखा है कि डुमरी में प्रखण्ड सह-अंचल कार्यालय, निबंधन कार्यालय, अनुमण्डल कार्यालय, तीन इण्टर कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज, एक आईटीआई, दो उप डाकघर तथा तीन थाना और रेफरल अस्पताल, ट्रामा सेंटर इत्यादि अवस्थित हैं। कनेक्टिविटि के लिहाज से देखा जाये तो सड़क व रेल मार्ग से राज्य की राजधानी रांची एवं उप राजधानी दुमका सहित राज्य के अनेक जिले जैसे क...