Gridih News: डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिया गया महाधरना
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिप सदस्य की अगुवाई में अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकदिवसीय महाधरना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिप सदस्य बैजनाथ महतो छोटू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि जिला बनने की सारी अहर्ताओं को डुमरी अनुमंडल पूरी करता है। इसलिए जिस तरह से आंदोलन करके अनुमंडल बनवाया गया, उसी तरह संघर्ष करके जिला भी बनायेंगे। कहा कि आजकल फेसबुकिया नेता की बाढ़ सी आ गई है। वैसे नेताओं को क्षेत्र के जनमुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि मैनें जनमुद्दों को लेकर कई आंदोलन किया है। कहा कि डुमरी से जीतकर आज एक प्रतिनिधि सरिया को अनुमंडल बनाना चाहते हैं, इससे बड़ा हास्यास्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.