Gridih News: डुमरझारा के जंगल में महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव के जंगल में गावां एवं लोकायनयनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने किया। एसडीपीओ के नेतृत्व में गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार एवं लोकायनयनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव पुलिस बल के साथ जंगल में पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर संचालित महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। पुलिस को घटनास्थल से अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले करीब 25 खाली ड्रम भी मिले। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब निर्माण में शामिल लोग मौके से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.