गिरडीह, सितम्बर 16 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के सामने स्थित अपने मामाघर में रहकर डी फार्मा की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय शुभम कुमार ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि शुभम गांडेय थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव का रहने वाला था।

घटना का विवरण वह बचपन से ही अपने मामा अजय आनंद कौशल के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में एचडीएफसी फाइनेंस कंपनी में काम करने के साथ रांची से डी फार्मा की तैयारी कर रहा था। वह अविवाहित था। परिजनों के अनुसार, शुभम घटना से एक रात पहले गिरिडीह से मामा घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे...