Gridih News: डीपीएस बेको में अलंकरण समारोह का आयोजन
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बेको स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों में बचपन से ही नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें बल्कि एक अच्छे नागरिक और लीडर के रूप में तैयार हो सकें। समारोह में कुल 24 चयनित विद्यार्थियों को उनके पद एवं दायित्व सौंपे गए और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। आकाश कुमार को हेड बॉय और प्रियांशु गुप्ता को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा आर्यन कुमार, आफरीन परवीन, आसिफ अंसारी, मंतसा परवीन सहित अन्य विद्यार्थियों को हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल, डिसिप्लीन, एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.