गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जिला उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ कक्ष में बैठकर बीडीओ और अन्य कर्मियों से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने प्रखंड के ऑपरेटर से पेंशन योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने विधवा, वृद्धा, विकलांगता और मंईयां सम्मान योजना के सभी पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी योग्य व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए पात्रता के आधार पर शत-प्रतिशत लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए। डीडीसी स्मृता कुमारी ने विकास योजनाओं को पूर्ण और गुणवत्तापूर...