गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: जमुआ। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने बुधवार देर रात जमुआ चौक से छह ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। जांच के दौरान सभी ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदा पाया गया। इसके बाद डीटीओ ने सभी ट्रकों को जमुआ पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, डीटीओ संतोष कुमार बुधवार देर रात जमुआ चौक पहुंचे थे। इस दौरान वाहनों की जांच के क्रम में एक के बाद एक छह ट्रक पकड़े गए। जांच में सभी ट्रकों पर क्षमता से अधिक माल लदा मिला। कार्रवाई के बाद पकड़े गए ट्रकों को जमुआ थाना लाया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सड़क पर दबाव बढ़ने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र ...