गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीआई अरुप रतन साहा ने शुक्रवार को नशे में प्रयोग होनेवाली एनडीपीएस औषधियों के दुरुपयोग और व्याप्त अनियमितता के खिलाफ उपनगरी पचंबा में कई दवा दुकानों पर पुलिस बल के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छापरिया मेडिकल, गोविंद मेडिकल और संदीप मेडिकल में उन्हें गंभीर खामियां मिली। बताया कि इन दुकानों में कफ-सिरफ के विक्रय से संबंधित विक्रय अभिलेख का संधारण नहीं किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार हर प्रकार के कफ-सिरफ के विक्रय पर चिकित्सक द्वारा लिखा गया प्रिस्क्रिप्शन का संधारण दवा दुकानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। गोविंद मेडिकल और संदीप मेडिकल में शेड्यूल एच 1 के रजिस्टर का संधारण नहीं पाया गया और क्रय और विक्रय अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किया गया। बोड़ो स्थित कंधवे मेडिकल और सहयोग हॉस्...