Gridih News: डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में एएनएम कार्यमुक्त
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में प्रसव के नाम पर पैसे मांगने के मामले में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुलदीप तिर्की ने संज्ञान लेते हुए एएनएम पम्मी प्रियंका डांगा को कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एएनएम मनीषा कुमारी का स्थानांतरण शीतल टोला कर दिया गया है। बता दें कि खैरीडीह पंचायत अंतर्गत फुलवाटांड़ निवासी पूजा देवी पति छोटू तुरी सोमवार को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी पहुंची थी। यहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब अस्पताल से छुट्टी लेने की बारी आई तो वहां कार्यरत एएनएम ने उनसे पांच हजार रुपए की मांग की।परिजनों ने एएनएम के सामने काफी आरजू विनती की जिसके बाद 3 हजार देने पर बात बनी। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदार से एक हजार रुपए एएनएम पम्मी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.