गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। डायल होने का आरोप लगाकर पति-पत्नी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडंसा बरहमोरिया की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में टडंसा बरहमोरिया निवासी सीता देवी पति किशन ठाकुर के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सीता देवी का कहना है कि वह अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान देवर बासदेव ठाकुर एवं गोतनी रेखा देवी घर पर आकर डायन होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों उग्र हो गये और उन दोनों के साथ मारपीट करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...