गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: बेंगाबाद। कथित डायन-भूत का आरोप लगाकर एक महिला को प्रताड़ित करने और ओझा-गुनी के नाम पर 32 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर 6 ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी भी दी जा रही है। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की महिला ने डायन-बिसाही के आरोप में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में स्पष्ट किया है कि कुछ लोगों ने उसे एक जगह ले जाकर उस पर भूत लगा कर परिवार को बीमार करने का आरोप लगाया। इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने उसकी रिकॉर्डिंग भी की है। पीड़िता के अनुसार घर लौटने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। 05/07/2026 को गांव के कुछ लो...