गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड के डाबर गांव से सेरुआ तक ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास और श्रमदान से कच्ची मिट्टी-मोरम सड़क का निर्माण पूरा कर लिया। लंबे समय से सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान कर सड़क बनाने की पहल की। ग्रामीणों के इस प्रयास से आवागमन की समस्या में राहत मिली है। सड़क निर्माण के दौरान एक स्थल पर जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था, जिससे निर्माण कार्य बाधित होने की स्थिति बन गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव मौके पर पहुंचे। उनकी पहल पर सरकारी अमीन से विवादित स्थल की मापी कराई गई और मामले का समाधान कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा किया। सड़क निर्माण पूरा होने की सूचना पर झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शुभम ...