Gridih News: डस्ट लोड ट्रेलर-ट्रक में टक्कर, उड़े परखच्चे
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के गिरिडीह-कोडरमा के मुख्य मार्ग रेम्बा मोड़ में गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। डस्ट लोड ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में ट्रक चालक लक्ष्मण यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई है। जानकारी के अनुसार, चालक लक्ष्मण यादव देवघर से खाली ट्रक लेकर कोडरमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेम्बा के पास सामने से आ रहे डस्ट लोड ट्रेलर से उनके ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक मुख्य मार्ग पर ही पड़ा रहा। जिससे कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। बताया जाता है कि सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.