गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत गैड़ा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार मां-बेटा घायल हो गए। इसमें मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में सेलून खातून एवं मुतबीर अंसारी शामिल हैं। दोनों बगोदर से अपने गांव विष्णुगढ़ के किरतोडीह जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे डंफर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से बुलेट का अगला चक्का भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग राहत एवं बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बुलेट और डंफर को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों क...