Gridih News: ठगी मामले में प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना पुलिस ने 17 लाख 60 हजार रूपये ठगी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो निवासी कुमार सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा अलग-अलग झांसा देकर कई लोगों से ठगी की गई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.