Gridih News: ट्रैक्टर के धक्के से चली 108 एंबुलेंस, जीवनरक्षक सेवा की बदहाली उजागर
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाली 108 एंबुलेंस व्यवस्था की बदहाली का मामला सामने आया है। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी चौक पर बुधवार को एक 108 एंबुलेंस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से उसे पीछे से धक्का दिया। इसके बाद एंबुलेंस दोबारा चालू हो सकी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जीवनरक्षक सेवा में लगे वाहनों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 108 एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य दुर्घटना, गंभीर बीमारी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है। ऐसे में सेवा में लगा वाहन ही बीच रास्ते में खराब हो जाए तो व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.