Gridih News: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर, धनबाद रेफर
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: पचम्बा, प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह गिरिडीह-चितरडीह मुख्य मार्ग पर परसाटांड़ के समीप हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर लगने से बाइक पर सवार दो छात्र घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सुंदरटांड़ निवासी किशोरी राणा तथा रजपुरा निवासी एक छात्र, जो मोहन दास का नाती बताया जा रहा है, बाइक से राजपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परसाटांड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.