Gridih News: ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए सहायक शिक्षक की मौत
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के पास नौ दिन पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय सहायक शिक्षक विष्णु देव प्रसाद सिंह की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर धनबाद के असर्फी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक मधवाडीह पंचायत के जमबाद चमगड़ा गांव के रहनेवाले थे। सहायक शिक्षक मौत की खबर मिलते ही जमबाद चमगड़ा सहित पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप विष्णु देव प्रसाद सिंह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। विष्णु देव सिंह अंबाटांड़ स्थित विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पदस्थापित थे। सूचना मिलने पर मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.