Gridih News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटने पर सीआरपीएफ जवान का स्वागत
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के आदिवासी बहुल अड़वारा पंचायत के सुदूरवर्ती छोटे से गांव अखेना के लाल ने कमाल कर दिखाया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखनेवाले मुकेश कुमार अब देश की सेवा करेंगे। उनका चयन सीआरपीएफ में हुआ है। ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को जब मुकेश पहली बार गांव लौटे तो पूरे गांव में जश्न का माहौल था। ग्रामीणों ने फूल बरसाकर अपने लाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब जवान ने सबसे पहले अपने माता-पिता को सैल्यूट किया और फिर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले बगोदर बस स्टैंड परिसर में भी जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, शिक्षक हेमंत कुमार सहित अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया। स्वागत करनेवालों ने कहा कि मुकेश ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे गांव और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.