Gridih News: ट्रांसफार्मर जलने से 10 दिनों से मानजोरी और हाड़ोडीह में अंधेरा
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मानजोरी पंचायत के मानजोरी और हाड़ोडीह गांव 10 दिनों से बिजली के अभाव में अंधेरे में हैं। दोनों गांवों में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक हजार से अधिक परिवारों की दैनिक जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। घरों में पंखे-कूलर बंद हैं। रात में उमस के कारण बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। शाम होते ही अंधेरा छा जाने से छात्र होमवर्क और परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड के पथरघट्टा गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर घरेलू कामकाज भी ठप पड़ा है। पानी का मोटर नहीं चलने से पीने के पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.