गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत पचरुखी पंचायत के बाघमारी लपसियाटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों के समक्ष गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। गांव में नया और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सहायक अभियंता, विद्युत विभाग राजधनवार को लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, रेलवे लाइन के समीप वर्षों पूर्व 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। वर्तमान में गांव की आबादी और विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण यह ट्रांसफार्मर पर्याप्त साबित नहीं हो रहा था। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आती रही है। ग्रामीणों ने बता...