Gridih News: ट्रांसफार्मर जलने के कारण दो माह से विद्युतापूर्ति ठप
गिरडीह, अगस्त 12 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के पिपराडीह गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले दो माह से विद्युतापूर्ति ठप है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद विभाग की ओर से कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, लेकिन उससे विद्युतापूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी और बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए कम क्षमता का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है। बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली के अभाव में लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.