गिरडीह, सितम्बर 4 -- Gridih News: डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी अरगाघाट रोड ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाइक चालक को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी निवासी कासिम अंसारी अपनी भतीजी राबिया खातुन (15) एवं आसमुन खातुन (14) को स्कूली परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से केबी हाई स्कूल डुमरी जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान पर टर्निंग लेने के दौरान ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों घायल हो गये। बता दें कि उक्त स्थान पर आये दिन दु...