गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा-नवडीहा मुख्य पथ पर देवाटांड़ के पास सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय महिला शहीदन खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति वसीर अंसारी मामूली रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार उनकी बहू और तीन वर्षीय पोता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के क्षत-विक्षत शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर घंटों जाम कर दिया। मृतका हीरोडीह थाना क्षेत्र के धोथो गांव की रहने वाली थी। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल और एएसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ब...