Gridih News: टोटो से 11 पुरानी बैटरियां बरामद, दो गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया पुलिस ने शनिवार को एक बड़े चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। रात्रि गश्ती के दौरान चोरी की बैटरियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से टोटो में रखी 11 पुरानी बैटरियां और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद मंडल (23) मंदरामो और नरेश मंडल (36) गांव ओरवाटांड़ थाना सरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात करीब एक बजे गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी उत्तम कुमार बघेल सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान सरिया की ओर से तेज गति से एक टोटो बगोदर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने टोटो की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.